फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोक्सवैगन अपनी नई इलेक्ट्रॉनिक सेडान को सितंबर में कर सकती है लॉन्च

Sat, 08 Apr 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
फोक्सवैगन
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन सितंबर में होने वाले फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अपनी नई कॉन्सेप्ट सेडान कार से पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने आईडी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्सेप्ट कंपनी के साथ मिलकर इस इलेक्ट्रॉनिक कार का निर्माण किया है। कंपनी अगले महीने होने वाले शंघाई मोटर शो में अपनी एक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इस कार का निर्माण भी आईडी कंपनी के साथ मिलकर किया गया है।  
विज्ञापन


फोक्सवैगन के चीफ डिजाइनर के. बिशॉफ का कहना है कि यह कार सेडान सेग्मेंट के लिए एक सरप्राइज होगी। फोक्सवैगन ने 2025 तक इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की 10 लाख यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी के चीफ डिजाइनर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल परिवार की सभी कारें एक दूसरे से काफी भिन्न होंगी, लेकिन इन्हे एक कॉमन थीम पर बनाया गया है। 

इसके साथ ही बिशॉफ ने कहा कि फोक्सवैगन आईडी के साथ भविष्य के वाहनों का निर्माण कर रही है, लेकिन हमारी अपनी एक अलग पहचान है, जिसे हम खो नहीं सकते। वहीं आईडी के साथ साझा में बनाए गए सभी मॉडल अपनी अलग डिजाइन से पहचान लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें