अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम लगातार जारी है। अब एक 26 साल के भारतीय युवक की वॉशिंगटन के एक मॉल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर ट्वीट करके जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय युवक विक्रम जारयाल पर हुए हमले के बाद मौत के मामले की रिपोर्ट मिल गई है।
Have received a report on the shootout incident resulting in the tragic death of Indian national Vikram Jaryal in Washington State USA:EAM pic.twitter.com/XQGy63spet
— ANI (@ANI_news) April 8, 2017
उन्होंने आगे लिखा कि सैन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है। विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि जरयाल महज 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था और यहां अपने पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था।
अभी तक हमले के पीछे वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे हेट क्राइम से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि अमेरिका में भारतीयों को खिलाफ हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही थी।