फॉक्सवैगन ने अपनी चर्चित कार पोलो जीटी का लिमिटेड स्पोर्ट एडिशन लॉन्च किया है। जीटी स्पोर्ट में कंपनी ने एस्कटीरियर और कैबिंट में स्टैंडर्ड जीटी के मुकाबले कई बदलाव किए हैं। कार पेट्रोल एवं डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो जीटी स्पोर्ट में काले रंग का रूफ स्पॉयलर दिया गया है। रूफ स्पॉयलर के साथ ही कार के ग्राफिक्स पर भी एक काले रंग की पट्टी दी गई है। कार 16 इंच के पोर्टागो एलॉय व्हील पर दौड़ती है। नई जीटी दो रंगों फ्लैश रेड और कैंडी व्हाइट के विकल्प में उपलब्ध है।
पोटो स्पोर्ट की के कैबिन की डिजाइनिंग में काले लेदर के सीट कवर का इस्तेमाल किया गया है। कार के कैबिन कुछ अन्य बदलावो को छोड़ दें तो इसमें पोलो स्टैंडर्ड से अलग कुछ नजर नहीं आता। नई पोटो जीटी स्पोर्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 105 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत पैदा करता है। इस वेरिएंट में 7 स्पीड यूनिट वाला डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया गहै।
वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इस वेरिएंट में 5 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डीलर्स की माने को इस मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड पोलो जीटी से 20 हजार रुपये ज्यादा होगी।