फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर की दीवानगी, 4.06 लाख रुपये में बिका नंबर 0001

Mon, 23 Nov 2020 12:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
vip number - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
इंदौर में वीआईपी नंबरों के चाहनेवालों ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नीलामी शनिवार देर रात तक चली। वीआईपी नंबरों की नीलामी में कार की सीरीज का 0001 नंबर 4.06 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इस नंबर को खरीदने के लिए तीन दावेदार बोली लगा रहे थे। नीलामी में कुल वीआईपी 75 नंबर बिके। 
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा करीब छह साल से वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की जाती है। यह नीलामी हर महीने दो बार होती है। पहली नीलामी 1 तारीख से  शुरू होकर 7 तक चलती है और दूसरी 15 से शुरू होकर 21 तक। 

कार और दोपहिया वाहनों की नई सीरीज शुरू होने पर नीलामी में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आता है, क्योंकि नई सिरीज शुरू होने पर इसके 0001 जैसे कई नंबर खरीदने के लिए उपलब्ध होते हैं। इस बार भी कार की नई सीरीज MP-09-WG शुरू हुई है। इसके चलते शनिवार रात तक चली नीलामी में सबसे ज्यादा ऊंची बोली इसी सीरीज के 0001 नंबर को लेकर लगी। 

एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया यह नंबर सर्वाधिक बोली लगाने वाली रतन एम्पोरियम सिक्युरिटी सर्विसेस ने खरीदा। नंबर लेने वाले आवेदक को एक सप्ताह में न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये के अतिरिक्त लगाई गई बोली यानी 3.06 लाख रुपये आरटीओ में जमा करना होंगे और 60 दिन में वाहन के रजिस्ट्रेशन फाइल पेश करना होगी, जिसके लिए नंबर लिया गया है। 

इससे पहले 13 लाख में बिका था
इससे पहले यह नंबर इंदौर में 13 लाख रुपये तक बिका था । इस बार बोली उतनी ऊंची नहीं पहुंची, लेकिन महामारी और मंदी को देखते हुए यह भी अच्छी बोली मानी जा रही है। 
विज्ञापन

75 वीआईपी नंबरों की हुई नीलामी
वीआईपी नंबरों की देर रात तक चली नीलामी में कुल 75 नंबर बिके। इनमें कारों के अलावा बाइक और स्कूटर के नंबर भी शामिल हैं। नीलाम हुए नंबरों में 0002, 0007, 0009, 0011, 0015, 0019, 0021, 0041, 0067, 0088, 0100, 2222, 5555, 9999 जैसे नंबर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें