फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी नाराजगी: 30 किलो डायनामाइट लगाकर उड़ा दी अपनी ही 75 लाख की टेस्ला कार, यह थी वजह

Mon, 20 Dec 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप ऑटो डेस्क, अमर उजाला, हेल्सिंकी

सार

फिनलैंड में अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें टेस्ला मॉडल एस सेडान कार मालिक ने परेशान होकर 30 किलो डायनामाइट से अपनी महंगी इलेक्ट्रिक सेडान कार को उड़ाकर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
टेस्ला मॉडल एस के मालिक ने कार को उड़ा दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला कार के एक मालिक द्वारा परेशान होकर अपनी ही कार को धमाके से उड़ाने का मामला सामने आया है। इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी के मामले में टेस्ला (Tesla Car) कार को दुनिया में एपल कहा जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि हाल ही में इस ऑटो टेक कंपनी को सॉफ्वेयर, ऑटोपायलट, ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम सहित कई चीजों में खराबी आने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। लेकिन फिनलैंड में अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें टेस्ला मॉडल एस सेडान कार मालिक ने परेशान होकर 30 किलो डायनामाइट से अपनी महंगी इलेक्ट्रिक सेडान कार को उड़ाकर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने का फैसला किया। 

2013 टेस्ला मॉडल एस इलेक्ट्रिक सेडान के मालिक टुमास कटेनेन (Tuomas Katainen) ने अपनी कार को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी की सेवा से निराश होकर धमाके से उड़ा दिया है। दरअसल टेस्ला मॉडल एस के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दिखने वाले मल्टीपल एरर कोड में खराबी आई। जिसके बाद सेडान को टेस्ला सर्विस सेंटर ले जाया गया। एक महीने के इंतजार के बाद कार के मालिक को ईवी कंपनी से जानकारी मिली कि पूरे बैटरी पैक को बदले बिना सेडान को ठीक नहीं किया जा सकता है, जिसकी कीमत उसे 22,480 डॉलर (17,08,783 रुपये) देनी होगी।

कार लगभग आठ साल पुरानी थी, इसलिए इसके बैटरी की कोई वारंटी कंपनी की तरफ से नही दी जा रही थी। इस बात से दुखी टेस्ला कार के मालिक ने 30 किलो डायनामाइट लगाकर अपनी कार के परखच्चे उड़ा दिए। कार मालिक ने कार में विस्फोट करने से पहले टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के एक डमी को भी कार में रखा था।

विस्फोट से बमुश्किल कार का कुछ हिस्सा बचा। हालांकि, मालिक विस्फोट के परिणाम से संतुष्ट नजर आया। उन्होंने यह भी कहा कि वह शायद दुनिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने टेस्ला कार में विस्फोट किया।

विज्ञापन


टेस्ला की कार को सर्विस सेंटर के अलावा कहीं और सेवा की अनुमति नहीं
हालांकि इस कहानी पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हो सकती है, लेकिन यहां चिंता इलेक्ट्रिक वाहनों की वारंटी अवधि समाप्त होने के बाद उनकी रखरखाव लागत को लेकर है। टेस्ला के मामले में, अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन प्रमुख कंपनी के पास एक बंद पारिस्थितिकी तंत्र है और यह किसी भी तीसरे पक्ष की सेवाओं की अनुमति नहीं देता है, जिसका लाभ मालिक के लिए लागत को कम करने के लिए लिया जा सकता है।

कार की कीमत 75 लाख रुपये
इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। टेस्ला मॉडल एस की अनुमानित कीमत भारत में 1.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हालांकि अमेरिका में इस कार की कीमत 99,490 डॉलर है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 75 लाख रुपये है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें