राइडिंग गियरः हेलमेट, राइडिंग जैकेट, राइडिंग पैंट्स, राइडिंग ग्लव्स, राइडिंग बूट्स
अरबन/कैजु़अल वियरः टी-शर्ट, अरबन जैकेट्स, अरबन पैंट्स, रेन वियर, कैजु़अल बूट्स, बैग पैक और सन-ग्लास
टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर देश भर में चुनिंदा टीवीएस मोटर डीलरशिप्स पर तथा ऑलाइन पर उपलब्ध होगा।
इस मौके पर सुदर्शन वेनु- संयुक्त प्रबंध निदेशक, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस रेसिंग 1982 से अपने रेसिंग डीएनए के अनुरूप युवाओं में रेसिंग के प्रति जोश को बढ़ावा दे रहा है। टीवीएस रेसिंग से प्रेरित ब्राण्ड जैसे टीवीएस अपाचे सीरीज एवं टीवीएस एनटीओआरक्यू 125 युवाओं और रेसिंग प्रेमियों की पहली पसंद बन गए हैं। रेसिंग प्रेमियों की संख्या न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रही है और पहले मोटोसोल में इनकी बड़ी संख्या हिस्सा ले रही है। टीवीएस रेसिंग परफोर्मेन्स गियर का लॉन्च युवा राइडरों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेगा। अर्बन वियर रेंज शहरी युवा उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती है। इससे रेसिंग प्रेमियों और युवाओं में ब्राण्ड के प्रति रूझान बढ़ेगा। रेसिंग डीएनए के साथ तीन दशकों की यात्रा पूरी करना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।’’
टू-व्हीलर चलाते हैं अगर राइडिंग गियर पहना हो तो दुर्घटना में लगने वाली चोटों से काफी हद तक बचाव होता है। हेलमेट, राइडिंग जैकेट, राइडिंग पैंट्स, राइडिंग ग्लव्स और राइडिंग बूट्स सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं इसलिए सुपरबाइक, या हैवी इंजन वाली राइड करने से पहले राइडिंग गियर पहनने की सलाह दी जाती है।