फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को लॉन्च होगी Triumph की दो मोटरसाइकिल, बुकिंग शुरू

Wed, 06 Feb 2019 07:07 PM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Triumph street twin
विज्ञापन

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया 14 फरवरी को देश में 2019 स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैंबलर (Triumph Street Twin And Street Scrambler) बाइक पेश करेगी। स्ट्रीट ट्विन ( Street Twin ) ट्रायम्फ इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। 2019 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर दोनों में कई अपडेट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इन बाइक्स की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। जिसकी टोकन अमाउंट 1 लाख रुपए रखी गई है। दोनों बाइक्स की डिलीवरी मार्च से शुरू की जाएगी।  

विज्ञापन


दोनों मोटरसाइकिल को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं जिसमें दोबारा से डिजाइन किए  गए व्हील्स, साइड पैनल, और नया लोगो अहम हैं। इसके अलावा बाइक अब नए मैट कलर आॅप्शन में भी उपलब्ध होगी। वहीं स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में नए ग्राफिक्स का मेल-जोल देखने को मिलेगा।

Maruti Vitara Brezza के क्यों बढ़ रहे ग्राहक? ये हैं वो 5 कारण

विज्ञापन

Triumph street twin
दोनों माटरसाइकिल में दो नए राइडिंग मोड (रोड एंड रेन) दिए जाएंगे । वही इंजन में कोई बदलाव न करते हुए इनमें पहले वाला ही 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बता दें, कंपनी ने बाइक्स के इंजन की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें हल्की शाफ्ट का इस्तेमाल किया है जिससे इसकी पावर 10 पीएस तक बढ़ जाएगी। 

दोनों मोटरसाइकिल में अपडेटेड ब्रेक सिस्टम दिया गया है। जिसके फ्रंट में 310 एमएम का डिस्क और रियर में 255 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। बात करें कीमत की, तो वर्तमान में ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की एक्स शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये है जबकि ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर की कीमत 8.60 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स के नए मॉडल की कीमतों में 15-20 हजार रुपए का इजाफा हो सकता है।
Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें