ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का लगातार विकास हो रहा है। हर साल कई नए वाहनों को बाजार में पेश किया जाता है। पुराने मॉडल्स से सीखकर कंपनियां नए वाहनों में फीचर्स को जोड़ती और अपडेट करती हैं। ऐसा ही एक खास फीचर है टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। आजकल कई कारों में इस फीचर को अपडेट किया जा रहा है और बड़ी टचस्क्रीन वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया जा रहा है। इस खबर में हम ऐसी ही पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनमें बड़े टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।