एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा
- फोटो : iStock
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि इससे साफ हो गया है कि धरती पर एलियन कभी नहीं आए हैं। इसके साथ ही न ही एलियन यानों यानी यूएफओ ने धरती पर किसी कोने में क्रैश लैंडिंग की है। एलियन यानों के दिखने की घटनाओं की पेंटागन लगातार जांच कर रहा है। चाहे वह अंतरिक्ष में दिखे हों, आसमान में या फिर समुद्र में आते-जाते। पेंटागन द्वारा इस तरह की सैकड़ों रिपोर्ट्स की जांच की जा रही है। पेंटागन को अभी तक एलियन और उसके यान यूएफओ के आने-जाने, धरती पर उतरने और उड़ने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।