एक समय में सुपर बाइक्स के दीवानों की तादात बहुत ज्यादा थी, हर किसी को सुपर बाइक खरीदने का जुनून सवार था। खैर, बाइक का जुनून तो कम नहीं हुआ है लेकिन इसके खरीदार जरूर कम हो गए हैं। फिलहाल, अगर भारत में इस समय सुपरबाइक की सेल की बात की जाए तो वो न के बराबार है।
दिसंबर 2018 में 1000-2000 सीसी सेगमेंट की सुपरबाइक्स को कुछ खास ग्राहक नहीं मिल पाए। कावासाकी निंजा1000 ही इस सेगमेंट में 22 यूनिट की सेल क साथ टॉप पर रही। वहीं दूसरे पायदान पर 18 यूनिट के साथ हायाबुसा ने कब्जा किया। जबकि तीसरे स्थान पर 13 यूनिट के साथ हार्ले डेविडसन फैट बॉब रही।