टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में युवा शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में डेब्यू कर सकते हैं। टीम इंडिया ने पांच मैचों की इस सीरीज के पहले तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाते हुए सीरीज का चौथा मैच अपने नाम करने उतरेगी।
आइए जानते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस चौथे वनडे मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं...
कब खेला जाएगा चौथा वनडे मैच?
भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 31 जनवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा।
चौथा वन-डे कहां है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वन-डे मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन-डे भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वन-डे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही
https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।