इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) का परफॉर्मेंस भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि फीचर्स से भरी हुई इन कारों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों में जो अगली बड़ी बात दिखाई देने वाली है वह यह कि ये कारें खुद-ब-खुद रिवर्स गियर लगाकर पार्क हो जाएंगी।
elon musk tesla cars
- फोटो : Social Media
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हाल के कुछ हफ्तों के दौरान सोशल मीडिया ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहे हैं और बड़े पैमाने पर लोगों के कई सवालों के जवाब देते रहे हैं। लोग उनसे ये जानना चाह रहे थे कि उनकी कंपनी की कारों में किन नए चीजों की उम्मीद की जा सकती है। रिवर्स पार्किंग के बारे में एक सवाल के जवाब में मस्क ने कहा कि योजनाएं ट्रैक पर हैं। उन्होंने अपने जवाब में ट्वीट किया, "हम ट्रैफिक लाइट और स्टॉप रिलीज जैसे चीजों पर जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। रिवर्स समन (ऑटो पार्किंग) इस साल के अंत में एफएसडी के लिए कोर ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा होगा।"
Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
टेस्ला की कुछ कारों में पहले से ही एक स्मार्ट समन फीचर है जो 2019 में जारी किया गया था। यह फीचर कार को ड्राइवर या यात्रियों के साथ खुद से ही कुछ मीटर तक ले जाता है। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्ट रिवर्स फीचर इस तकनीक का एडवांस्ड सिस्टम हो सकता है।
Tesla Cybertruck
- फोटो : social media
टेस्ला ने ऑटोनोमस ड्राइविंग क्षमताओं (ऑटोमैटिक कारों) पर भारी निवेश किया है लेकिन अभी इसे लंबा सफर तय करना है। हालांकि मस्क का कहना है कि ऑटोनॉमस ड्राइविंग भविष्य है और तकनीक मानवीय क्षमताओं से कहीं अधिक सुरक्षित हो सकती है, क्योंकि मानवीय क्षमताओं पर विचलित होने का खतरा रहता है। लेकिन ऐसी कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें आखिरकार दोषपूर्ण ऑटोनॉमस ड्राइविंग डिजाइन की गलती पाई गई।
बहरहाल, टेस्ला इस क्षेत्र में नए आयामों को ढूंढने के लिए काम कर रहा है। इस क्षेत्र में टेस्का का मुकाबला करने में कोई कंपनी आसपास भी नहीं दिखती।