फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा लाने जा रही 6 लाख की यह टियागो JTP कार, फोर्ड की इकोस्पोर्ट को देगी मात

Mon, 17 Sep 2018 10:47 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata tiago jtp
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की हैचबैक टियागो का नया एडिशन कंपनी जल्दी पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस नए एडिशन की झलक 2018 आॅटो एक्स्पो में दिखाई थी। इस नए मॉडल के जरीये कंपनी युवा पीढ़ी में अपनी पहुंच बनाना चाहती है। इस नई कार के लुक्स के साथ इसके फीचर्स पर भी कंपनी ने खासा ध्यान दिया है।

विज्ञापन


क्या होंगे खास फीचर्स
टाटा टियागो जेटीपी के साथ ही कंपनी टाटा टिगोर का भी जेटीपी वर्जन भी लांच करेगी। इन नई कार में स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल जैसे फीचर्स हो सकते हैं। ये कारें 15 इंच अलॉय वील्ज के साथ आएंगी। हालांकि टियागो जेटीपी में डिफ्यूजर, ब्लैक रूफ स्पॉइलर, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स भी होंगे जो कि इसको आकर्षक लुक देंगे। 

इंजन
कंपनी की तरफ से जेटीपी के इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कयासे लगाए ता रहें हैं कि इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा। तो इसके स्टैण्डर्ड मॉडल से 110एचपी ज्यादा पॉवर का होगा। साथ ही कार में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

tata tiago
कार के इंटीरियर में क्या होगा नया
टियागो जेटीपी के इंटीरियर में लेदर सीटें होंगी जो कि कंट्रास्ट लाल सिलाई से बनी होंगी। इसमें ऐल्युमिनियम पेडल्स और 8 स्पीकर हर्मन कार्डन आॅडियो सिस्टम भी दिया जाएगा। टियागो और टिगोर के जेटीपी एडिशन मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। 

 किससे होगा मुकाबला
टाटा मोटर्स जेटीपी के लांच होने से पहले ही मार्केट में इसके प्रतिद्वंद्वी की चर्चा जोरो पर है। माना ता रही है कि इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट से होगा। जिसका इंजन 125एचपी का पॉवर जनरेट करता है। इसके अलावा मारुति की आने वाली पेट्रोल एसयूवी कार विटारा से भी इसे कड़ी टक्कर मिलने के संकेत हैं। 

कीमत
टियागो और टिगोर के जेटीपी एडिशन मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें