देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम हैं नरेंद्र मोदी। 15 अगस्त और 26 जनवरी को जब देश आजादी और गणतंत्र का पर्व मनाने में जुटा होता है तब देश का एक वर्ग सिर्फ यह देखना चाहता है कि इस बार पीएम के साफे का रंग क्या होगा, कुर्ते की बाजू कैसी होगी और उसका रंग क्या होगा।
अकसर लोगों के दिल में ख्वाहिश होती है यह जानने की कि चुस्त- दुरुस्त, हमेशा सजग और काम करने वाले अभिनेता- अभिनेत्री और राजनेता खाते क्या हैं। सोशल मीडिया आने के बाद से यह बातें अब छुपी नहीं रह पाती हैं। अपने आपको हमेशा एक्टिव रखने के लिए देश के सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक अपने खान-पान से लेकर व्यायाम तक का ध्यान रखते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री 17 सितंबर को 67 साल के हो जाएंगे।
कहते हैं दान करें तो ऐसे करें कि दाएं हाथ से दिया गया दान बाएं हाथ को न पता चले, लेकिन जब बात बाप बेटी की हो, बेटियां देश में हाशिये पर हों तो बात को दबाना नहीं बताना जरूरी हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में बड़ी संख्या युवाओं और बच्चों की है।
बहुत ही कम उम्र से एक सादगीपसंद प्रचारक का जीवन जीने वाले नरेंद्र मोदी के पास कभी भी फ़िल्में देखने का अधिक समय नहीं रहा, लेकिन जब भी उन्होंने कोई फिल्म देखी, उनका दृष्टिकोण थोड़ा अलग ही रहा | जैसा की मोदी ने सेशल्स में टुडे अख़बार को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया था "मेरा सामान्यतः फिल्मों की ओर झुकाव नहीं है, लेकिन अपनी जवानी के दिनों में मैं फ़िल्में केवल उस उत्सुकता के लिए देखता था जो जवानी में होती है।
अगर आपके लिए आपकी आठ घंटे की नौकरी बेहद तनावपूर्ण है, तो जरा 67 साल के प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या और उनके चेहरे पर भी एक नजर डालिए। 8 या 10 घंटे नहीं बल्कि 18 घंटे काम करने वाले मोदी के चेहरे को थकान छू तक नहीं पाती। उनके चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बेहद शानदार है । उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ सामने खड़ी हर मुश्किल का सामना किया।
सवाल उठता है कि आखिर कौन सी वो चीजें हैं जो पीएम मोदी को इतना उत्साहित बनाए रखती हैं।नरेंद्र मोदी की फिटनेस से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिसकी वजह से वो इस उम्र में भी युवाओं को फिटनेस के मामले में मात दे रहे हैं।
क्या आप जानते हैं नरेंद्र मोदी इस उम्र में भी खुद को इतना एनर्जेटिक और फिट कैसे बनाए रखते हैं। आपको बता दें, आज देश के पीएम मोदी का 67वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना सुबह कौन से खास चार योगासन करते हैं।