फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Altroz XT को किया गया अपडेट, मिला महंगे वेरिएंट वाला फीचर ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

Sun, 26 Jul 2020 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Tata Altroz XT में पहले सिर्फ मैनुअल एसी दिया जाता था, जबकि ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर सिर्फ ऊंचे वेरिएंट XZ और XZ (O) ट्रिम्स में दिया जाता था। 
  • प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज को इसी साल जनवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कार निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) को पहली बार 2019 के आखिर में प्रदर्शित किया गया था और इसके कुछ महीनों बाद इसे लॉन्च किया गया था। अपने मिड-रेंज XT वेरिएंट को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए, कंपनी ने इसे अपडेट कर इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया है। कंपनी ने संभवत ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर एक्स-टी वेरिएंट में यह अपडेट पेश किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि, पहले Tata Altroz XT में सिर्फ मैनुअल एसी दिया जाता था, जबकि ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर सिर्फ ऊंचे वेरिएंट XZ और XZ (O) ट्रिम्स में दिया जाता था। 

Tata Altroz XT के फीचर्स
वहीं XT वैरिएंट में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर आने के बाद अब यह पहले से ज्यादा दमदार हो गया है। इसमें 7-इंच की एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाली टचस्क्रीन मिलती है। साथ ही कीलेस एंट्री, पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 16 इंच स्टील व्हील्स, मल्टी इंफो डिस्प्ले, कॉर्नरिंग हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डायमंड कट अलॉय व्हील्स और रिअर वाइपर्स जैसे फीचर नहीं मिलते हैं, जो केवल टॉप वैरिएंट्स में ही आते हैं। 

जल्द मिल सकता है टर्बो इंजन पेट्रोल इंजन
अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 86 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि 1.5 लीटर डीजल मोटर 90 PS का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। वहीं अल्ट्रोज को जल्द ही 1.2 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ उतारा जा सकता है। 

कीमत और मुकाबला
Tata Altroz XT पेट्रोल वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये और XT डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.44 लाख रुपये है। प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा) और Hyundai i20 (ह्यूंदै आई20) जैसे कारों से है। 
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली टाटा अल्ट्रोज का दबदबा बरकरार है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में 30 जून को खत्म होने वाली पहली तिमाही में 25,047 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ 81.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। जबकि 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,37,545 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अपने डिजाइन, लुक और स्पोर्टी प्रोफाइल के चलते अल्ट्रोज ने ग्राहकों के मन में जगह बनाई है। अल्ट्रोज को इसी साल जनवरी में उतारा गया था और इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है और यह डीजल और पेट्रोल में आती है। जल्द ही इसका टर्बो एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें