टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार को 2016 में भारतीय बाजार में उतारा था।
- फोटो : Tata Motors
टियागो की सफलता को भुनाने के लिए टाटा मोटर्स ने इसका एक और वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही अब ग्राहक इस कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट को खरीद सकते हैं। बंपर टू बंपर ट्रैफिक में यह ट्रांसमिशन भारत में बहुत तेजी के साथ मशहूर हो रहा है। अब तो लगभग हर एंट्री लेवल कार में भी इसका विकल्प उपलब्ध है। टाटा के नए ईजी शिफ्ट एएमटी की कीमत 5.39 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
एक्सजेडए वेरिएंट में उपलब्ध इस कार में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजिन रेवोट्रॉन पेट्रोल इजिन लगा है। इस कार को टाटा मोटर्स देश के 597 आउटलेट के जरिए बेचेगी। इसकी बिक्री आज से ही शुरू हो गई है। टियागो इजी शिफ्ट एएमटी में चार गियर पोजीशन-ऑटोमेटिक, न्यूट्रल, रिवर्स और मैनुअल का विकल्प दिया गया है। इसके दो ड्राइव मोड स्पोर्टस और सिटी हैं जिनके अनुसार आप इन्हें सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे मैनुअल में डालकर भी खुद के हिसाब से ऑपरेट कर सकते हैं। कंपनी ने टियागो को 2016 में भारतीय बाजार में उतारा था।