अमेरिकी में भारतीय मूल के लोगों पर लगातार बढ़ रही हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर इसकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट पर कहा कि 'मैंने हाल ही में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हो रही नस्लीय हिंसा और पीड़ित परिवार के लिए चिंतित हूं। इस संदर्भ में मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखा है, और उन्हें इसे बेहद ही गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार को गंभीरता से विचार करने के लिए कहा है।'
ममता ने कहा 'भारतीय मूल के नौजवान भारी तादाद में अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी करते हैं, लेकिन इन घटनाओं ने भारत में रह रहे उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।'
बता दें कि बीते दो हफ्ते में करीब चार भारतीय अमेरिका में नस्लीय हिंसा का शिकार हो चुके हैं, इनमें से दो की मौत हो चुकी है।