फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier होगी दमदार एसयूवी, फीचर्स जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 08 Oct 2018 11:38 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata harrier
विज्ञापन

टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी कार हैरियर को जल्द बाजार में उतारने जा रही है। इस कार के बारे में समय समय पर कई जानकारीयां सामने आई हैं।  टाटा ने इस हैरियर कार को जगुआर लैंड रोवर डी 8 के प्लेटर्फाम पर तैयार किया है। यह वही प्लेटर्फाम होगा जिस पर लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर को तैयार किया गया था।

विज्ञापन


बता दें, पहली बार टाटा की कार में इस प्लेटर्फाम को इस्तेमाल किया जा रहा है। टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट मयंक पारिक ने टाटा टियागो एनआरजी के मौके पर कहा कि हैरियर जैसी प्रिमियम एसयूवी मार्केट में नहीं है। जिससे लोगों में इस कार को लेकर और उत्सुकता बढ़ गई हैं। आइए आपको बताते हैं इस कार से जुड़ी कुछ खास बातें:

कार के प्रमुख फीचर्स
हैरियर के लुक्स को दमदार बनाने के लिए इसमें मस्कुलर बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर फॉग लैंप लगे हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी हैं। इसकी पूरी बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग होगी। साथ ही इसमें व्हील आर्च भी मिलेगा। कंपनी इस कार को 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

tata harrier
इंजन
टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि हैरियर कार में Kryotec 2.0 इंजन दिया जाएगा। यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।  कंपनी ने इस कार के 2.0-लीटर इंजन को, चार-सिलिंडर डीजल इंजन क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन जैसा बताया है।

टाटा हैरियर में दिया गया यह इंजन 140बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा, जबकि इसी कार के एच7एक्स (H7X) कोड नाम वाले सात सीटर वर्जन में यह इंजन 170बीएचपी की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा।  कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया  है। 

रिपोर्ट की मानें तो इस इंजन में ऑक्सीडाइजर के रूप में लिक्विड हाइड्रोजन का प्रयोग किया जाएगा। जिससे इसमें इस्तेमाल होने वाले फ्यूल से प्रदुषण पर लगाम लगाई जा सकेगी। 

प्रमुख प्रतिद्वंद्वी
टाटा की इस एसयूवी का बाजार में हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला होगा। लेकिन सबसे दमदार दावेदार जीप कंपास होगी। इस समय भारत में जीप कंपास बेहद जानदार SUV के रूप में रही है। जीप कंपास  दो इंजन विकल्प में उपलब्ध है जिसमें 1.4 लीटर का मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है।

कंपनी ने कार की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार की कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें