फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्कूटर को देखें या हंसें, फैसला आप करें

Sat, 08 Sep 2018 02:59 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
miku max
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से हल्के वाहन का मार्केट जोरों पर है। कंपनियां 97 km/h तक की मोटरसाइकिल लांच कर चुकी हैं। जबकी कुछ इनोवेशन अभी अधर में ही है। इसी बीच एक स्कूटर ने मार्केट में धमाल तो मचा ही दिया है। समझना मुशिकल है देखकर तारीफ करें या हंसे।

विज्ञापन


Miku Max नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात यह है कि आप इसे गलियों में भी आसानी से चला सकते हैं। Sunra नाम की एक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार किया है, जो कि एक चाइनीज कंपनी है। Miku Max नाम के इस स्कूटर ने फिलहाल चीन की सड़कों पर धूम मचा रखी है।

विज्ञापन

miku max
Miku Max  एक सिंगल सीटर स्कूटर है, जो सी शेप में डिजाइन किया गया है। 800 वॉट के इस स्कूटर  को 45 km/h की टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करके आप 60 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। साथ ही इसमें USB चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इस Miku max स्कूटर को चीन में 50 हजार तक की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं रशिया में इसकी कीमत 93 हजार रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें