फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भी खुश नहीं जडेजा, बोले 'सिर्फ टेस्ट खेलने से बढ़ेंगी मुश्किलें'

Sat, 08 Sep 2018 02:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jadeja
विज्ञापन

स्पिनर रवींद्र जडेजा सभी तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को अच्छी फार्म में रखने के लिये केवल टेस्ट खेलना ही काफी नहीं है। जडेजा ने पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन 57 रन देकर एक विकेट चटकाया और यह उनका सीरीज में पहला मैच था। 

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने कहा, 'मेरे लिये सबसे बड़ी चीज यही है कि मैं भारत के लिये खेल रहा हूं और अगर किसी दिन मैं अच्छा करता हूं, तो मैं जल्द ही खेल के सभी तीनों प्रारूपों में खेल सकूंगा। लेकिन मेरा लक्ष्य, सिर्फ यही है कि मुझे मौका मिले और मैं इसका फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करूं।'

उन्होंने कहा, 'जब आप सिर्फ एक ही प्रारूप में खेल रहे होते हो तो यह काफी मुश्किल होता है क्योंकि मैचों के बीच में काफी अंतर होता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिये आपका अनुभव और लय कम हो जाती है। इसलिये आपको खुद को प्रेरित करते रहना होता है। जब भी आपको मौका मिलता है जैसे मुझे इस मैच में मिला है, तो अपनी काबिलियत के हिसाब से मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ashwin and jadeja - फोटो : File
वह भारत के लिये आल राउंडर का स्थान सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी मुझे भारत के लिये खेलने का मौका मिलता है तो मुझे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पहलूओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैं टीम का विश्वस्त सदस्य बनना और आल राउंडर स्थान को भरना चाहता हूं क्योंकि मैंने बीते समय में भी ऐसा किया है। यह मेरे लिये नया नहीं है। यह सिर्फ समय की बात है।'

जडेजा ने कहा, 'जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हो तो आपको ज्यादा से ज्यादा खेलने की जरूरत होती है और अपनी फार्म हासिल करने की कोशिश करनी पड़ती है। इसलिये यह संभव है कि मैं जितना ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करूंगा और सभी तीनों प्रारूपों में वापसी करने में सक्षम रहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें