फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti suzuki की छोटी कारें नहीं आ रही लोगों को पसंद, बिक्री में आई 21.6 प्रतिशत की गिरावट

Fri, 07 Dec 2018 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार आल्टो की बिक्री में पहली बार गिरावट दर्ज हुई है। बिक्री के मामले में 14 सालों से लगातार नंबर एक पर रहने वाली ऑल्टो को मारुति डिजायर ने ही पीछे छोड़ दिया। 2018 में डिजायर की तुलना में ऑल्टो की 1000 यूनिट कम बिक्री हुई।
विज्ञापन


नवंबर में मारुति के ही तीन मॉडल से आल्टो को मात मिली है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री नवंबर महीने में मामूली कमी देखी गई है।  कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 1,54,600 वाहनों की बिक्री की थी। जबकि इस वर्ष 1,53,539 इकाइयां बन पाई हैं।

मारुति डिजायर
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर की 1,45,300 इकाइयों की तुलना में बढ़कर इस साल नवंबर में 1,46,018 इकाइयों पर पहुंच गयी। आल्टो और वैगनआर समेत मिनी कारों की बिक्री पर भी असर पड़ा है और इसमें 21.6 प्रतिशत गिरकर 29,954 इकाइयों पर आ गयी है।
विज्ञापन


हालांकि स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत काम्पैक्ट वाहनों की बिक्री 10.8 प्रतिशत बढ़कर 72,533 इकाइयों पर पहुंच गयी। मध्यम श्रेणी की सेडान सियाज की बिक्री इस दौरान 4,009 इकाइयों से गिरकर 3,838 इकाइयों पर आ गयी। 2018 में डिजायर की तुलना में ऑल्टो की 1000 यूनिट कम बिक्री हुई।

विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 1.9 प्रतिशत बढ़कर 23,512 इकाइयों पर पहुंच गयी।इस दौरान कंपनी का निर्यात 19.10 प्रतिशत गिरकर 7,521 वाहनों पर आ गया।

मारुति सुजुकी को टक्कर देने वाली कोरियन कंपनी हुंडई की छोटी कारों में गिरावट आई है। साल 2018 में ग्रैंड आई10 की बिक्री में 13 पर्सेंट, हुंडई आई20 और क्रेटा की बिक्री में क्रमश: 10 और 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें