फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास भी है रॉयल एनफील्ड की बुलेट, तो ये खबर है आपके काम की

Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RE
विज्ञापन

मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एन्फील्ड नेBullet 350, Bullet 350 ES and Bullet 500 मॉडल्स की 7,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच बनी यूनिट्स को वापस बुलाया है। कंपनी ने यह रिकॉल ब्रेक कैलिपर बोल्ट में आई खराबी के चलते किया है। कंपनी की वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर 1800 210 0007 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

कंपनी का बयान

कंपनी के बयान के अनुसार, उसकी सेवा जांच में पाया कि इस बीच बनी इन दो मॉडल्स की कुछ इकाइयों में ब्रेक कैपिलर बोल्ट नियंत्रित टॉर्क रॉयल एन्फील्ड की गुणवत्ता के स्तर के नहीं है, जिनकी आपूर्ति विक्रेताओं द्वारा की गई थी। ब्रेक कैपिलर बोल्ट मोटरसाइकिल की ब्रेकिंग प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ब्रेक होस और ब्रेक कैपिलर को सुरक्षा प्रदान करता है। 
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स पर एक नज़र

इंजन की बात करें तो रॉयल एनफील्ड बुलेट में 499सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 27बीएचपी का मैक्सिमम पावर और 41एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वही बुलेट 350  में 346सीसी सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन से पावर्ड है और इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन 20 बीएचपी का पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें