रॉयल एनफील्ड अपनी बाइक इंटरसैप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 को जल्द लांच करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बाइक के लांच होने कि डेट नहीं साझा की है लेकिन इस बाइक की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें बाइक एक्सेसरीज़ के साथ दिख रही है।
क्या हैं खास फीचर्स
सामने आइ तस्वीरों की बात करें तो इसमें हेडलाइट के सामने फ्लायस्क्रीन और बार-एंड मिरर पर डुअल टोन फिनिश दिया गया है। बाइक में सिंगल पीस सीट दी गई है जिसमें पिछले यात्री के लिए जगह होगी जिसके साथ रियर सीट कोल मिलेगा। इसके साथ ही बाइक में ग्रैब रेल, टूरिंग के लिए सैडलबैग भी दिया जा सकता है। बाइक के अगले हिस्से में ब्लैक्ड आउट क्रेश गोर्ड लगाया गया है.
इन दोनो ही बाइक को चेन्न्ई के रॉयल एनफील्ड प्लांट में उत्पादन किया जा रहा है। कंपनी ने दोनो ही बाइक को मॉडर्न क्लासिक डिजाइन से लैस किया है। जिसमें इंटरसैप्टर 650 को रोड्सटर और कॉन्टिनेंटल GT 650 को कैफे रेसर जैसा बनाया गया है।
इंजन क्षमता
लांच होन वाली बाइक्स में 648 सीसी पॉवर वाला पैरेलल-ट्विन, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 7100 आरपीएम पर 47बीएचपी पॉवर और 4000आरपीएम पर 52 एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को नए 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है.
कीमत
कंपनी ने अभी इन बाइक्स की कीमत के बारे में कोइ जानकारी नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि इनकी कीमत 2 से 4 लाख के बीच हो सकती है।