फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी कारों की बादशाह क्विड,जल्द इलेक्ट्रिक वर्जन में करेगी धमाका

Mon, 03 Sep 2018 04:33 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault KWID
विज्ञापन
भारतीय बाजार हमेशा ही छोटी कारो को लेकर गर्म रहता है। फिलहाल अपनी छोटी कार से हैरान करने वाली फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता कंपनी रेनॉ देश में लोकप्रिय कार क्विड के नये इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करने पर काम कर रही है। क्विड रेनॉ की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बेची जानी वाली कार है। क्विड की शानदार सफलता के बाद कंपनी अब इसके इलेक्ट्रिक संस्करण को पेश करेगी।
विज्ञापन


 फिलहाल कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है कि कब तक इस कार को बाजार में पेश किया जायेगा। जानकारों का मानना है कि, कंपनी इस कार को भारतीय बाजार में तकरीबन 6 लाख रुपये की कीमत में पेश कर सकती है।
  
नई क्विड इलेक्ट्रिक यहां पर महिंद्रा की मशहूर इलेेक्ट्रिक कार E2O को कड़ी टक्कर देगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रेनॉ की इंजीनियरों की एक टीम पहले से ही चीन रवाना हो चुकी है। ताकि जल्द से जल्द इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को भारतीय बाजार में पेश किया जा सके। दरअसल ये टीम चीन में कार के बैटरी और अन्य इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट पर काम करेगी ताकि उनकी तकनीकी से कार के बैटरी और इलेक्ट्रिक सिस्टम को और भी बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


किसी भी इलेक्ट्रिक कार की सफलता के पीछे उसका बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम बेहतर होना बेहद ही जरूरी होता है। गौरतलब हो रेनॉ क्विड फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत की बेची जाने वाली हैचबैक कार है। हाल ही में कंपनी ने इस कार के फेसलिफ्ट संस्करण को भी पेश किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने पिछले मॉडल के जितनी ही रखी थी। इस कार के बाजार में आने के बाद से ही इसकी बिक्री सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस समय रेनॉ क्विड भारतीय बाजार में दो अलग अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें