पुणे शहर बिना हेलमेट राइडिंग के लिए मशहुर है। हर बार वहां एक नया पुलिस कमिशनर आकर शहर में हेलमेट पहनने के नियम को लागू करता है। पिछले कुछ समय में यहां करीब 210 लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। जिससे मजबूर होकर नए कमिश्नर ने 1 जनवरी से हेलमेट पहनने को जरूरी कर दिया है।
लेकिन वहां के लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मिलकर Anti-Helmet Compulsion Action Committee (AHCAC) नाम का एक ग्रुप बनाया जिसमें कार्यकर्ता, नेता, उद्योगपति, NGO तक भी शामिल हैं। पुणे के एक अखबार में प्रकाशित आर्टिकल के मुताबिक लोग हेलमेट न पहनने के कई बहाने बता रहे हैं। जिसमें कुछ इसे जुमले के तौर पर ले रहे हैं।