बता दें, पियाजियो इंडिया कुछ दिनो पहले वेस्पा और अप्रीलिया स्कूटर के लिए फेस्टिव सीजन आॅफर लेकर आई थी। जिसके तहत कंपनी कम-से-कम 10,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। यह आॅफर वेस्पा और अप्रीलिया के 125सीसी व 150सीसी स्कूटरों पर लागू है। पियाजियो इंडिया ने इस आॅफर का नाम '5X Fun Offer'रखा है।
'5X Fun Offer' में आपको दो साल की जगह पूरे पांच साल की वारंटी मिलेगी। इंश्योरेंस की सीमा भी बढ़ाकर पांच साल तक कर दी गई है। जो कि पहले सिर्फ एक साल थी। साथ ही अब ग्राहक फ्री में 'आॅन रोड असिस्ट' सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।
इस आॅफर के तहत खरीदारो को 4,000 तक का लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,000 रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
इस आॅफर की सबसे अहम बात यह है कि इसमें जीरो कॉस्ट ईएमआई या 3,999 रुपये के लोअर डाउन पेमेंट की भी सुविधा मिल रही है।