फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS की इस बाइक पर मिला रहा कम डाउन पेमेंट का ऑफर, जानिये

Sun, 28 Apr 2019 11:28 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS Sport
विज्ञापन

अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए टू-व्हीलर्स कंपनियां कुक न कुछ ऑफर्स पेश करती ही रहती हैं। वैसे सबसे ज्यादा डिस्काउंट और ऑफर्स सीजन में ही मिलते हैं। लेकिन ऑफ सीजन में भी कुछ-कुछ देखने को मिलता ही रहता है। अगर इन दिनों आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो TVS मोटर अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद ही मजेदार ऑफर लेकर आई है। आइये जानते हैं इस ऑफर के बारे में।    

विज्ञापन

 

सिर्फ 4999 रुपये देकर घर ले जाइये बाइक

  • TVS Sport-ELS
  • इंजन: 100cc 
  • माइलेज: 95kmpl
  • कीमत:35 हजार रुपये से शुरू 
एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS Sport एक बेहद पॉपुलर बाइक है और यह अपनी शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। Sport-ELS की कीमत (एक्स शो रूम-UP) 35,330 रुपये है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी की तरफ से इस बाइक पर कम डाउन पेमेंट वाला ऑफर चल रहा है, जिसके तहत सिर्फ 4999 रुपये देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं और बाकी की रकम आप आसान EMI में चुका सकते हैं।

TVS Sport-ELS की इंजन डिटेल्स  

TVS Sport-ELS में 99.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 7.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।
विज्ञापन

इनसे है मुकाबला

TVS Sport-ELS का सीधा मुकबला बजाज CT100,  हीरो hf deluxe जैसी बाइक्स के साथ है। लुक्स और माइलेज के मामले में TVS Sport-ELS इन दोनों बाइक्स से आगे है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें