आपने अक्सर सड़कों पर पुराने खटारा हालत में चलते हुए कुछ स्कूटर देखें होंगे। जो काफी पुराने हो चुके हैं और अपनी जर्जर हालत में भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हीरो इलेक्ट्रिक ने पुराने और दुर्लभ पेट्रोल दो पहिया वाहनों के मालिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्विच करने के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत में इस समय कम से कम 5 करोड़ बहुत पुराने और प्रदूषणकारी दोपहियां वाहन मौजूद हैं।
Maruti Vitara Brezza के क्यों बढ़ रहे ग्राहक? ये हैं वो 5 कारण
हीरो इलेक्ट्रिक दिल्ली, पुणे, जयपुर, चेन्नई, रोहतक, हैदराबाद, बैंगलोर और लखनऊ सहित 20 से अधिक शहरों में उपभोक्ता से संपर्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत कर रही है। जो फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू किया जा रहा है और इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लाभों और उपयोग को बढ़ावा देना है।
Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार