फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों को तोहफा: Nissan Magnite सहित Datsun ब्रांड की सभी कारें सीएसडी कैंटीन में भी मिलेगी, जानें डिस्काउंट रेट

Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan India (निसान इंडिया) ने सोमवार को एलान किया कि उसके सभी वाहन, जिसमें मैग्नाइट और डैटसन ब्रांड के तहत शामिल हैं, अब कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट्स (सीएसडी) के जरिए भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan India (निसान इंडिया) ने सोमवार को एलान किया कि उसके सभी वाहन, जिसमें मैग्नाइट और डैटसन ब्रांड के तहत शामिल हैं, अब कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट्स (सीएसडी) के जरिए भी उपलब्ध होंगे। रक्षा कर्मी सीएसडी द्वारा अनुमोदित लागू छूटों और देश भर में सीएसडी डिपो के जरिए इनमें से किसी भी कार को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


निसान और डैटसन ब्रांड के तहत सीएसडी स्टोर्स के जरिए मिलनेवाली कारों में Magnite (मैग्नाइट), Kicks (किक्स), Go (गो) और redi-Go (रेडी-गो) शामिल हैं। निसान ने बताया है कि सीएसडी लाभार्थियों के लिए कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसमें पसंदीदा कार चुनना, डीलर दस्तावेज अपलोड करना, कैंटीन कार्ड, केवाईसी और भुगतान सभी कुछ ऑनलाइन होगा। 

डिफेंस फोर्स के एलिजिबल ग्राहक निसान के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉग इन कर अपनी मनपसंद कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही वे डीलरशिप को इसकी जानकारी देकर सीएसडी ऑफर का लाभ उठाते सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीलरशिप पर भी भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन में मैग्नाइट की कीमत

Nissan Magnite - फोटो : Nissan
सीएसडी ऑफर के तहत निसान मैग्नाइट के बेस XE वेरिएंट की कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि XV CVT वेरिएंट की कीमत 8.20 लाख रुपये तक जाती है। 
मैग्नाइट एसयूवी की सीएसडी कैंटीन में वेरिएंट के आधार पर कीमत
 
मैग्नाइट वेरिएंट कीमत (रुपये)
MAGNITE MT XE BS VI 4,82,306
MAGNITE MT XL BS VI 5,27,074
MAGNITE MT XV BS VI 5,88,853
MAGNITE MT XV PREMIUM BS VI 6,66,748
 MAGNITE MT XL TURBO BS VI 6,13,144
MAGNITE MT XV TURBO BS VI 6,74,923
MAGNITE MT XV PREMIUM TURBO BS VI 7,43,864
MAGNITE TURBO CVT XL BS VI 6,90,260
MAGNITE TURBO CVT XV BS VI 7,52,040
MAGNITE TURBO CVT XV PREMIUM BS VI 8,20,981


 

सीएसडी कैंटीन में डैटसन कारों की कीमत

2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : For Reference Only
डैटसन ब्रांड के अन्य कारों की सीएसडी कैंटीन में वेरिएंट्स के आधार पर कीमत :
 
डैटसन कारों के मॉडल कीमत (रुपये)
GO T CVT 5,33,080
GO Plus T 5,05,433
 redi GO A 3,28,005
redi-GO T 3,52,963
redi-GO T(O) 3,82,628
redi-GO T (O) 1.0L 3,99,050
redi-GO T (O) 1.0L AMT 4,18,324
GO T 4,83,341
GO Plus T CVT 5,76,582
KICKS XV Premium 1.3 Turbo CVT 12,83,287
KICKS XV 1.3 TURBO 10,58,257
KICKS XV Premium 1.3 Turbo 11,39,150
KICKS XV Premium (O) Dualtone 1.3 TURBO 12,42,516
KICKS XV 1.5 8,80,587


Magnite को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसने भारतीय बाजार में ज्यादातर अच्छा प्रदर्शन किया है। लॉन्च के समय, यह देश की सबसे किफायती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी थी। स्पोर्टी लुक और डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और कम कीमत के कारण यह एसयूवी युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुई है। कंपनी के मुताबिक निसान मैग्नाइट एसयूवी ने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स् की बुकिंग का कीर्तिमान बनाया है। इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इस साल इसकी कीमत में तीन बार बढ़ोतरी कर दी है। 

इस कार को खरीदने के इच्छुक लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा है, क्योंकि इसका वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा रहा है। हालांकि निसान ने इस एसयूवी के उत्पादन को तेज करने के लिए चेन्नई के पास स्थित अपने प्लाटं में तीसरी शिफ्ट भी शुरू कर दी है। 

खुले बाजार में Magnite की कीमत

Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
हाल ही में Nissan Magnite के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ोतरी के बाद एसयूवी के एंट्री लेवल पेट्रोल XE वेरिएंट की कीमत 5.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं टॉप मॉडल टर्बो (XV Premium DT) वेरिएंट की कीमत 9.90 लाख रुपये हो गई है। लॉन्चिंग से बाद से लेकर अभी तक टर्बो वैरिएंट्स की कीमतें 50 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। 

दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध

Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Nissan Magnite ASEAN NCAP Crash Test - फोटो : ASEAN NCAP
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें