फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार दिखती है Maruti suzuki wagon-r, क्या आपने देखी तस्वीरें?

Mon, 31 Dec 2018 10:19 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
New wagon-r
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलर रह चुकी हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण 23 जनवरी, 2019 को लांच करेगी। इस कार की फिलहाल कुछ टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें सामने आई है। जो एक अंग्रेजी वेबसाइट ने साझा की हैं। इन तस्वीरों के अनुसार नई वैगनआर का एक्सटीरियर काफी अलग लग रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
New wagon-r
नई वैगनआर में रैप किए हुए राउंड हेडलैम्प, राइजिंग विंडो लाइन फ्लोटिंग रूफ, बड़े व्हील आर्क और आकर्षक टेल लाइट दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ड्यूअल एयरबैग, एबीएस ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड एलर्ट और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट आदि दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
New wagon-r
वहीं कार नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जिसके चलते यह पहले के मुकाबले हल्की और बेहतर परफॉर्मेंस देगी। कार में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला के10बी इंजन लगा होगा, जो 6200 आरपीएम पर 68 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

4 of 5
New wagon-r
वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि माइलेज के मामले में यह अव्वल हो सकती है और नए मॉडल में 22 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसमें आटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki WagonR 7-Seater
फिलहाल इस कार में एलपीजी और सीएनजी विकल्प मौजूद हैं तो हो सकता है कि कंपनी नए वैगनआर में भी ये विकल्प उपलब्ध कराए। नई वैगन आर की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 4 से 7 लाख रुपए तक की कीमत के  बीच लांच कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें