टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।
टीम इंडिया के इस सीरीज को सील करते ही न सिर्फ क्रिकेट दिग्गजों ने बल्कि बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अनोखे अंदाज में टीम को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, शाबाश टीम इंडिया, कोहली और बुमराह। छोड़ना मत।
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कविता भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा,
'स्टम्प माइक पे पेन ने कोशिश करी अनेक,
किसी तरह भी ऋषभ पंत दें अपना विकेट फेंक;
बेबी सिटिंग का निमंत्रण पत्र, दिया उन्होंने उनको,
टेम्पररी कप्तान का पलट जवाब भारी पड़ गया उनको!'