टोयोटा कोरोला के नए वर्जन को पेश करने जा रही है। कार में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। टोयोटा कोरोला को पहले से कहीं शार्प और अग्रेसिव बनाया गया है। हालांकि कंपनी कार को फिलहाल नवंबर में होने वाले चीन के ग्वांगझोउ मोटर शो 2018 में पेश करेगी। इसके बाद ही इसे भारत में लांच किया जाएगा।
कोरोला कार के इंटीरियर में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन नई कोरोला टोयोटा सेफ्टी सेन्स 2.0 के साथ लांच होगी। जिसमें खास तौर पर पडेस्ट्रियन डिटेक्शन के साथ ऑटोनॉमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग भी शामिल होगी। इसके अलावा कार में इंटेलिजेंट क्रूज कंट्रोल, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, लेन-कीप असिस्ट और ऑटो हाई बीम जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
गौरतलब हो, हाल ही में कोरोला हैचबैक और कोरोला स्पोर्ट हैचबैक को बाजार में उतारा गया था। इन दोनो कारों की ही तरह नई कोरोला सेडान भी कंपनी के नए प्लैटफॉर्म TNGA (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) पर बेस्ड होगी।
लांच होने वाली इस कार में कंपनी ने टोयोटा का डेटा कम्युनिकेशन मॉड्यूल फीचर भी दिया है, जो रियल-टाइम ड्राइविंग डेटा की तर्ज पर सेफ्टी, सिक्यॉरिटी और कम्फर्ट पर केंद्रित हर समय कनेक्टिविटी में बनाएं रखता है। कोरोला को पहली बार पीएचईवी (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिल वीइकल) के साथ उतारा जाएगा।