फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल बाद टीम इंडिया खेल रही ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर वन-डे, खुद 'क्रिकेट के भगवान' ने किया स्वागत

Mon, 29 Oct 2018 01:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वन-डे का उद्घाटन घंटी बजाकर किया। बता दें कि ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर 9 साल के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। वहीं टीम इंडिया 23 साल के बाद ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर अपना पहला वन-डे मैच खेल रही है।

विज्ञापन


याद हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे वन-डे की मेजबानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को करनी थी, लेकिन बाद में इसे ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शिफ्ट करा दिया गया। वानखेड़े ने मैच की मेजबानी नहीं करने के लिए आर्थिक परेशानी का हवाला दिया था।

ब्रेबॉर्न स्टेडियम का प्रबंधन करने वाली सीसीआई ने कहा, 'तेंदुलकर ने घंटी बजाकर चौथे वन-डे का उद्घाटन किया। यह प्रयास खेल को अनोखा बनाने के लिए किया गया। यह प्रयास न सिर्फ दोनों टीमों के क्रिकेटर्स बल्कि मुंबई वासियों के लिए भी किया गया।'
विज्ञापन

 



ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर 9 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इस मैदान ने 2009 में टेस्ट मैच की मेजबानी की थी जब भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया है। वहीं 2006 में आखिरी वन-डे की मेजबानी इस मैदान ने की थी। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय मेहमान टीमें सीसीआई पर अभ्यास मैच खेलती आई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें