फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault ने दिखाई Kwid की पहली झलक, मौजूदा मॉडल से होगी काफी अलग

Thu, 26 Sep 2019 11:55 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Kwid - फोटो : Social
विज्ञापन

इस साल दूसरी छमाही के बाद रेनॉल्ट कंपनी काफी व्यस्त नजर आ रही है रही है। कंपनी ने जुलाई में डस्टर फेसलिफ्ट और अगस्त में सात सीटर ट्राइबर को लॉन्च किया था। और अब, कंपनी लेकर आ रही है अपनी नई Kwid फेसलिफ्ट जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जायेगा। कंपनी ने हाल ही में नई क्विड का टीजर भी जारी किया है।  

विज्ञापन

पहले से ज्यादा बोल्ड होगी नई क्विड

एक लंबे समय से क्विड अपने सेगमेंट में ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है, और अब क्विड एक नए अवतार में आ रही है। इसमें इस बार काफी नए बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही कईअच्छे फीचर्स को भी इसमें जगह मिलेंगी। इस कार का डिजाइन काफी हद तक रेनॉ की इलेक्ट्रिक कार सिटी K-ZE से मिलता है। कार में पहले के मुकाबले स्प्लिट हेडलैम्प देखने को मिलेंगे, और ऐसा ही कुछ डिजाइन क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन में भी देखने को मिलता है। इसकी हेडलाइट्स यूनिट इसके नीचे फ्रंट बंपर में है, और यह बंपर काफी स्पोर्टी भी नजर आता है।

इंजन

माना जा रहा है कि नई क्विड के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा मॉडल की तरह फेसलिफ्ट क्विड में भी 800cc और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन होंगे। विस्तार से बात करें तो इसके 800cc इंजन को 54hp और 1.0-लीटर इंजन का पावर 68hp पावर मिलती है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आएंगे, जबकि AMT की सुविधा दोनों ही इंजन में मिल सकती है। लॉन्चिंग के समय फेसलिफ्ट क्विड का इंजन बीएस4 ही रहेगा लेकिन अगले साल इसमें बीएस-6 इंजन मिलने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो फेसलिफ्ट क्विड में इस नबार नया कैबिन और साथ में कुछ एलिमेंट्स मिल सकते हैं  जोकि हाल ही में आई ट्राइबर में देखने को मिलते हैं। कार में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पार्किंग कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगी। यह कार चार वैरिएंट में आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें