ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की नई Hyundai i20 को भारतीय बाजार में ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। कंपनी ने इसे दिवाली से ठीक पहले नवंबर महीने में लॉन्च किया था, जिसके दो महीनों के अंदर इसे 35,000 बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी के मुताबिक केवल दिसंबर महीने में ही इसके 8000 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हो गई। बता दें कि लॉन्च के 40 दिनों में ही Hyundai i20 2020 के 20,000 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक चुके थे। वहीं, इस दौरान कंपनी ने 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी भी कर दी थी।
बता दें कि ह्यूंदै की नई Hyundai i20 भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं। कंपनी ने इसे 6.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था।