ED द्वारा जब्त किए गए रोल्स रॉयस के मॉडल का फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन इससे पहले उनके रोल्स रॉयस घोस्ट, पोर्श पनामेरा, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350 सीडीआई, मर्सिडीज-बेंज सीएलएस, होंडा सीआर-वी, टोयोटा इनोवा और टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहनों को जब्त कर लिया गया था।
नीरव एक हीरो का कारोबारी था। उनके पास बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियाँ थी, जिनका उपयोग वह नियमित रूप से अपनी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए करता था। ईडी भी नीरव मोदी को भारत वापस लाने की कोशिश कर रहा है ताकि भारतीय कानूनों के अनुसार उस पर कारवाई की जा सके।
सीबीआई द्वारा बैंक की शिकायत पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद दोनों पिछले साल देश से भाग गए थे। बता दें, नीरव मोदी पहला बैंक डिफॉल्टर नहीं है जिसके वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इससे पहले विजय माल्या के वाहन को भी जब्त कर नीलाम कर दिया गया था। हालांकि, इस तरह की सार्वजनिक नीलामी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है और कारों से ज्यादा पैसा नहीं मिलता है।
वहीं रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने नीरव मोदी के अलीबाग के किहिम स्थित भव्य बंगले को भी गिराना शुरू कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पड़ोस के रायगढ़ जिले में स्थित संपत्ति को राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने इसे गिराने के आदेश दिए।