फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे सस्ती बाइक कीमत 32,000 रुपए ( एक्स शोरूम ), तो माइलेज 90km प्रति लीटर

Sat, 02 Feb 2019 04:17 PM IST
Garima Garg आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Cheapest Bike of india
विज्ञापन
देश में इस समय वैसे तो कई बाइक्स मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है, लेकिन एक साधारण व्यक्ति के लिए लाखों की बाइक खरीदना मुमकिन नहीं। आज आपको एक ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे जो देखने में भी लाजवाब है, कीमत में भी सबसे सस्ती है और साथ ही माइलेज में भी अव्वल है। 
विज्ञापन


 

Bajaj CT 100 B
भारत में पेट्रोल दूसरे देशों के मुकाबले काफी महंगा है। कीमत चाहे 60 रुपए लीटर हो या  80 रुपए लीटर ज्यादातर भारतीय आज भी 100 रुपए का पेट्रोल ही डलवाते नजर आते हैं।  अब ऐसे में अगर ऐसी बाइक मिल जाए जो एक लीटर में 90 से 100 किमी का माइलेज दे तो क्या कहिए। खैर, इस विषय में आप बजाज की CT100B पर अपना विश्वास जमा सकते हैं।
  ये है Antarctica पर पहुंचने वाली पहली भारतीय मोटरसाइकिल

 

Bajaj CT 100
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज बाइक 90 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसका पावर कुछ खास नहीं है लेकिन ऑफिस आने-जाने के लिए बाइक में कोई कमी भी नहीं है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे की है।
ये हैं भारत की सबसे महंगी कार, कीमत में तैयार हो जाएगा एक महल 
विज्ञापन

Bajaj CT 100 B
नई बजाज सीटी 100बी की कीमत 32,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कीमत में तो इस बाइक का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन फीचर्स में यह हीरो एचएफ-डिलक्स, टीवीएस स्टार सिटी प्लास, होंडा ड्रिम नियो जैसी बाइक्स को टक्कर देती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें