फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor की 7 सीटर प्रीमियम एसयूवी Gloster फिर आई नजर, जल्द होगी लॉन्च, जानें 7 बड़ी बातें

Mon, 10 Aug 2020 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Gloster कंपनी की चीन में बिकने वाली Maxus D90 (मैक्सस डी90) का एक रिबैज्ड वर्जन है। 
  • एमजी मोटर ने अपनी इस एसयूवी को पहली बार फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
MG Gloster 2020 - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारत में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। कंपनी ने भारतीय बाजार में एमजी हेक्टर की कामयाबी के बाद हाल ही में इसका 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस उतारा। अब कंपनी भारत में अपनी 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी Gloster (ग्लोस्टर) को लॉन्च करने की तैयारी में है। एमजी मोटर ने अपनी इस एसयूवी को पहली बार फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। एमजी की इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी का भारतीय कार प्रेमी तभी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया और इसकी स्पाइ तस्वीरें भी सामने आई। यहां जानते हैं इस नई एसयूवी से जुड़ी खास 7 बातें। 
विज्ञापन

Maxus D90 का रिबैज्ड वर्जन
Gloster कंपनी की चीन में बिकने वाली Maxus D90 (मैक्सस डी90) का एक रिबैज्ड वर्जन है। इसके अलावा, यही एसयूवी LDV D90 के नाम में भी बेची जाती है। SAIC जो MG की मालिक है, वह Maxus और LDV की भी मालिक है, जो उसके सहायक ब्रांड्स हैं। बता दें कि एमजी मोटर चीन के SAIC मोटर के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है। 

इंजन
Gloster या Maxus D90 चीन के बाजार में 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह एसयूवी दो वर्जन में उपलब्ध है। एक वर्जन 224 PS का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबिक दूसरा वर्जन 218 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा यह 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो और ट्विन-टर्बो डीजल यूनिट में भी उपलब्ध है। सिंगल-टर्बो डीजल यूनिट 163 PS का पावर और 375 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 218 PS का पावर और 480 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में आने वाली ग्लॉस्टर एसयूवी में 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 8-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी उपलब्ध होगा। 

Gloster एक लैडर-फ्रेम एसयूवी 
Gloster में 2+3+2 (7 सीट) या 2+2+2 (6 सीट) का कॉन्फिगरेशन मिल सकता हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी एससूवी की लॉन्चिंग के आसपास मिल सकती है। ग्लोस्टर के डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 5,005 मिमी, चौड़ाई 1,932 मिमी और ऊंचाई 1,875 मिमी होगी। इस एसयूवी के व्हीलबेस की लंबाई 2,950 मिमी है। यह टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर की तरह ही एक लैडर-फ्रेम एसयूवी है। 

डिजाइन 
Gloster के लुक और स्टाइलिंग की बात करें तो इस एसयूवी के फ्रंट में क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल, LED डीआरएल के साथ स्वेप्टबैक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, राउंड क्रोम बेजल के साथ फॉग लैंप और स्कल्प्टिड बंपर और हुड दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार में रूफ रेल्स, क्रोम डोर हैंडल्स, एलईडी टेललैंप्स, विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम, बोल्ड शोल्डर क्रीज और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स इसके लुक को और स्टाइलिश बनाते हैं। 

फीचर्स
Gloster एसयूवी में एमजी की कनेक्टेड कार आईस्मार्ट टेक्नॉलजी, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील,  वॉइस कमांड, सनरूफ और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर मिल सकते हैं। 

मुकाबला
एमजी मोटर इंडिया, गुजरात के हलोल में अपने प्लांट में ग्लोस्टर को एसेंबल करेगी। इस एसयूवी का मुख्य रूप से Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टूरस जी4) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा। 
विज्ञापन

कीमत 
MG Gloster को भारतीय बाजार में जल्द उतारे जाने की संभावना है। एमजी के इस 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी की कीमत 35 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें