फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes Vision EQXX: मर्सिडीज 3 जनवरी को पेश करेगी नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार, फुल चार्ज में चलेगी 1000 किमी

Fri, 26 Nov 2021 06:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने एलान किया है कि वह अपनी Vision EQXX (विजन ईक्यूएक्सएक्स) कॉन्सेप्ट कार की डेब्यू 3 जनवरी, 2022 को करेगी।
विज्ञापन
Mercedes Vision EQXX Concept Teaser - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने एलान किया है कि वह अपनी Vision EQXX (विजन ईक्यूएक्सएक्स) कॉन्सेप्ट कार की डेब्यू 3 जनवरी, 2022 को करेगी। यह घोषणा डेमलर ग्रुप रिसर्च और मर्सिडीज-बेंज कारों के सीओओ, मार्कस शेफर ने लिंक्डइन पर की है। आने वाले इलेक्ट्रिक वाहन को कंपनी द्वारा अब तक बनाया गया सबसे बेहतरीन मॉडल बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह ईवी 1,000 किमी से ज्यादा की रेंज के साथ आएगा।
विज्ञापन


1000 किमी रेंज वाली ईवी
शेफर ने बताया कि कंपनी एक ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन बनाना चाहती था जो वास्तविक सड़क स्थितियों में एक बार फुल चार्जिंग पर 1,000 किमी तक की दूरी तय कर सके। उन्होंने बताया कि इसका मकसद सामान्य हाईवे स्पीड पर किलोवाट-घंटे प्रति 100 किमी के लिए एकल अंकों की खपत मूल्य हासिल करना था। उन्होंने यह भी कहा कि मर्सिडीज-बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स सिर्फ एक शो कार नहीं है। क्योंकि यह एक इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजी कार्यक्रम है जहां कंपनी ने हर बिल्डिंग ब्लॉक पर ध्यान केंद्रित किया है जो ईवी को और अधिक कुशल बनाता है। 
विज्ञापन

Mercedes Benz Vision EQXX concept Teaser - फोटो : Mercedes-Benz
प्रभावशाली होगा एयरोडायनमिक्स
मर्सिडीज-बेंज ने फिलहाल कार के डिजाइन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस जैसे डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि यह लो प्रोफाइल वाली सेडान कार हो सकती है। इसके एक्सटीरियर डिजाइन में साफ तौर पर बहुत सारे कर्व्स (गोलाई) देखे जा सकते हैं। हो सकता है कि इसे ऐसा डिजाइन इसलिए दिया गया हो ताकि कार को ड्राइव करते समय और ज्यादा कुशल बनाया जा सके। 

कंपनी इसे अपनी सबसे कुशल इलेक्ट्रिक कार के रूप में प्राचारित कर रही है। इसके साथ ही Vision EQXX के एयरोडायनमिक्स के मामले में भी कुशल होने की उम्मीद की जा रही है। शेफर ने कहा है कि Mercedes-Benz EQS (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस) के 0.20 ड्रैग कोशेन्ट को पार करना मकसद है, जो प्रॉडक्शन व्हीकल श्रेणी में सबसे कम ड्रैग कोशेन्ट है।

पावरफुल होगी बैटरी
नई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वाहन का मुख्य आकर्षण इसका बैटरी पैक होगा। क्योंकि शेफर ने बताया कि कंपनी Mercedes-Benz EQS (की तुलना में इसके सेल स्तर पर ऊर्जा घनत्व को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस कार की ड्राइविंग रेंज इलेक्ट्रिक वाहन की प्रतिस्पर्धा में सभी नियमों को बदल कर रख देगी। 

मर्सिडीज-बेंज ने हाल ही में साल 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने और अगले कुछ वर्षों में अपने हर मॉडल के बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वेरिएंट की पेशकश करने की अपनी योजना का एलान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें