फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Swift, Dzire, Ciaz को CNG वेरिएंट के साथ लॉन्च करने की तैयारी, नहीं आएगा डीजल इंजन

Fri, 24 Jul 2020 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) का मानना है कि बाजार के बढ़ते CNG सेगमेंट में निवेश से काफी लाभ मिलेगा। कंपनी ने अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बनाई है, जो मौजूदा समय में सिर्फ आठ उत्पादों तक सीमित है। 
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की पूरी रेंज में पिछले साल तक, Fiat (फिएट) से लिए जाने वाले 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, बीएस6 उत्सर्जन मानकों को लागू किए जाने से पहले ही मारुति ने इस इंजन से दूर होने का फैसला किया। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki CNG cars - फोटो : Amar Ujala
1.3-लीटर MJD इंजन को बंद करने के साथ-साथ, मारुति सुजुकी ने बीएस6 के दौर में सिर्फ पेट्रोल इंजन बनाने की रणनीति तय की है। मारुति की जो कारें पहले सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी, वे अब 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ) आती हैं। 

डीजल मॉडल के बंद होने के साथ, मारुति सुजुकी अपनी किफायती रेंज में लागत-कुशल इंजन विकल्पों में आए अंतर पर विचार कर रही है। कंपनी अब डीजल कार बनाने में कोई फायदा नहीं देख रही है, खास तौर पर छोटी कार सेगमेंट में। इसलिए कंपनी अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी में है। यह मौजूदा पेट्रोल वेरिएंट पर आधारित होगा। 

Maruti S-CNG Cars - फोटो : For Refernce Only
सीएनजी पोर्टफोलियो के विस्तार पर एमएसआई के कार्यकारी निदेशक बिक्री एवं विपणन शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 1.4 से 1.5 लाख सीएनजी वाहन बेचने का है। 2019-20 में कंपनी ने 1.07 लाख सीएनजी वाहन बेचे थे। कंपनी ने अगले कुछ वर्ष में ग्रीन टेक्नोलॉजी वाली 10 लाख कारें बेचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। 

श्रीवास्तव ने कहा है कि डीजल कारों की तुलना में सीएनजी कारें सस्ती होती हैं। इसके अलावा सीएनजी कारों को चलाने का खर्च भी कम आता है। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
उनका कहना है कि, "छोटा डीजल इंजन विकसित करने का कोई तर्क नहीं है। हैचबैक सेगमेंट में यह पांच फीसदी से कम रह गया है। सेडान और एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में भी इसमें काफी कमी आई है। अर्थशास्त्र अब इसका समर्थन नहीं करता।" 

उन्होंने कहा, "सीएनजी सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कुल यात्री वाहन उद्योग में 18 फीसदी की गिरावट आई।" 

कंपनी के पास वर्तमान में आठ मॉडल हैं जो फैक्ट्री फिटेड सीएनजी यूनिट्स के साथ आते हैं। श्रीवास्तव ने कहा, "हम आने वाले दिनों में सीएनजी पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।" 

Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) का मानना है कि बाजार के बढ़ते CNG सेगमेंट में निवेश से काफी लाभ मिलेगा। कंपनी ने अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बनाई है, जो मौजूदा समय में सिर्फ आठ उत्पादों तक सीमित है। 

मारुति सुजुकी के सीएनजी पोर्टफोलियो में Celerio (सेलेरियो), Alto (ऑल्टो), Eeco (ईको), Wagon R (वैगन आर), Tour S (टूर एस), S Presso (एस प्रेसो), Super Carry (सुपर कैरी) और Ertiga (अर्टिगा) शामिल हैं। खबरों की मानें तो मारुति सुजुकी Swift (स्विफ्ट), Dzire (डिजायर), Ignis (इग्निस) और Ciaz (सियाज) के लिए भी सीएनजी विकल्प पेश करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन

MarutI Suzuk CNG Cars - फोटो : Maruti
इस योजना के सफल होने के बाद, मारुति सुजुकी के पास सीएनजी उत्पादों का एक बड़ा विकल्प होगा। हालांकि Baleno (बलेनो), XL6 और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) जैसे मॉडल को इस योजना से बाहर रखा गया है। खास बात यह है कि मारुति सुजुकी के कुछ सीएनजी मॉडल अपने संबंधित वाहन सेगमेंट में एकमात्र विकल्प होंगे, जो इसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में फायदा पहुंचाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें