फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मिड-साइज सेडान कार Ciaz ने पार किया तीन लाख बिक्री का आंकड़ा, 2014 में हुई थी लॉन्च

Fri, 10 Sep 2021 02:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mid-Size Sedan Car Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज पिछले कुछ महीनों से बिक्री के मामले में होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना से पिछड़ रही है। बिक्री रिपोर्ट को देखें तो जुलाई 2021 में सियाज की मात्र 1450 यूनिट्स बिकीं, जबकि होंडा सिटी की 3627 यूनिट्स और वरना की 1827 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं पिछले महीने अगस्त 2021 में सियाज की 2146 यूनिट्स, वरना की 2098 यूनिट्स और होंडा सिटी की 3284 यूनिट्स की बिक्री हुई...
विज्ञापन
मारुकि सजुकी सियाज: Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की मिड-साइज सेडान कार सियाज (Maruti Ciaz) ने घरेलू बाजार में तीन लाख की बिक्री के आंकड़े को छू लिया है। सियाज का मुकाबला होंडा सिटी (Honda City), ह्यूंदै वरना (hyundai Verna), फॉक्सवैगन वेंटो (Volkswagen vento) और स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) से है। मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं सेल्स, शशांक श्रीवास्तव का कहना है, '2014 में लॉन्च होने के बाद से, सियाज ने स्पेस, डिजाइन के मामले में अपने सेगमेंट को फिर से परिभाषित किया है और प्रतिस्पर्धी प्रीमियम सेडान सेगमेंट में शानदार सफलता हासिल की है। सियाज की तीन लाख बिक्री का आंकड़ा ब्रांड में ग्राहकों के विश्वास को प्रदर्शित करता है।'

विज्ञापन


मारुति सुजुकी सियाज पिछले कुछ महीनों से बिक्री के मामले में होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना से पिछड़ रही है। बिक्री रिपोर्ट को देखें तो जुलाई 2021 में सियाज की मात्र 1450 यूनिट्स बिकीं, जबकि होंडा सिटी की 3627 यूनिट्स और वरना की 1827 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं पिछले महीने अगस्त 2021 में सियाज की 2146 यूनिट्स, वरना की 2098 यूनिट्स और होंडा सिटी की 3284 यूनिट्स की बिक्री हुई।

मारुति सियाज को कंपनी अपनी प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचती है। नेक्सा शोरूम्स से सियाज के अलावा कंपनी बलेनो, इग्निस, एस-क्रॉस और XL6 को भी बेचती है। सियाज में शार्प फ्रंट ग्रिल, स्लीक बंपर और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स आती हैं। सियाज में 1.5 लीटर 4-सिलंडर K15B माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कंपनी के बाकी मॉडल्स जैसे अर्टिगा, XL6 और एस-क्रॉस में भी आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह इंजन 104.7 पीएस के पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है। कंपनी सियाज को चार वैरिएंट्स सिग्मा, डेल्टा, जेल्टा, अल्फा और एस में बेचती है। इसके एंट्री लेवल सिग्मा वैरिएंट की कीमत 8.72 लाख (एक्स-शोरूम) और टॉप अल्फा 1.5 ऑटोमैटिक की कीमत 11.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।      

सिग्मा वैरिएंट में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 15-इंच स्टील व्हील्स, टर्न इंडीकेटर और पावर एडजस्ट के साथ बॉडी कलर विंग मिरर्स, इंटीरियर क्रोम एसेंट्स, कीलेस एंट्री और ऑल 4-पावर विंडोज मिलती हैं। इसके अलावा इसमें मैनुअल एसी, रिअर एसी वेंट्स, फ्रंट और रिअर सेंटर आर्मरेस्ट्स, डुअल 12 वोल्ट सॉकेट, टिल्ट स्टीयरिंग, ऑडियो विद सीडी प्लेयर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, मैनुअली एडजस्टेबल डे-नाइट इंटरनल रिअर व्यू मिरर्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलता है।    

वहीं इसके अल्फा ट्रिम में 16-इंच अलॉय व्हील्स, 199/55 R16 टायर्स, क्रोम डोर हैंडल्स, लेदर सीट्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील्स, स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, हाइट-एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रिअर सनशेड, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें