फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Swift Dzire आज से हुई महंगी, BS6 इंजन हुई लॉन्च, ये हैं नई कीमतें

Fri, 21 Jun 2019 03:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Dzire
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी सब-4 मीटर सेडान कार स्विफ्ट डिजायर की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। हाल ही में मारुति ने हैचबैक स्विफ्ट और वैगन आर की कीमतें बढ़ाने का एलान किया था।

विज्ञापन

 

2017 में लॉन्च हुई थी थर्ड जेनरेशन डिजायर

तीसरी पीढ़ी की डिजायर को मारुति ने 2017 में लांच किया था जिसमें स्टैंडर्ड फिट एबीएस और डुअल एयरबैग्स मिलते थे। मारुति ने डिजायर के 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन को अपग्रेड किया है, जो 83 बीएचपी की पावर देता है। वहीं मारुति का कहना है कि वह अपनी 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन को बनाना जारी रखेगी, लेकिन अप्रैल 2020 से पहली ही उसे बंद कर देगी।
 

12,690 रुपये की बढ़ोतरी

मारुति ने गुरुवार को अपनी सेडान सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर की कीमतों में 12,690 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। डिजायर की कीमतों में यह बढ़ोतरी सुरक्षा मानकों में बढ़ोतरी के साथ नए प्रदूषण मानकों को अपनाने में आई लागत के चलते की गई है। मारुति ने डिजायर को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप पेट्रोल में इंजन लॉन्च किया है।
 

AIS-145 मानक वाले सेफ्टी फीचर्स

स्विफ्ट डिजायर के सभी पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स में AIS-145 मानक वाले सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सभी वेरियंट्स में को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिअर पार्किंग सेंसर का फीचर मिलेगा। पहले केवल डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और ड्राइवर साइड सीट बेल्ट रिमांडर का फीचर मिलता था और रिअर पार्किंग सेंसर का फीचर केवल टॉप ZXi और ZDi में ही मिलता था।
 

कीमतें आज से लागू

दिल्ली और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कार की एक्स शोरूम कीमत 5,82,613 से 9,57,622 रुपये तक होगी। कीमत में बढ़ोतरी आज से यानी 20 जून से लागू होगी। नई कीमतें लागू होने से पहले डिजायर के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5,69,923 रुपये और टॉप वेरियंट की कीमत 9,54,522 रुपये थी।
 

3 हजार से 13 हजार रुपये तक बढ़े

इस अपडेट के बाद मारुति के डीजल वेरियंट्स की कीमतों में 3 हजार रुपये और पेट्रोल वेरियंट्स की कीमतों में 13 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। गौरतलब है कि डिजायर मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों मे एक है और पिछले साल इसने बिक्री के मामले में नंबर वन मारुति ऑल्टो को भी पीछे छोड़ दिया था।
 

स्विफ्ट भी हो गई है महंगी

इससे पहले मारुति ने पिछले शुक्रवार को स्विफ्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। नई रेंज 5.14 लाख रुपये से शुरू होगी। बेस वेरियंट की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है वहीं डीजल वेरियंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बेस डीजल वेरियंट की कीमत में 6 हजार रुपये और टॉप वेरियंट में तकरीबन 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 
विज्ञापन

वैगन आर की कीमतें 5.10 से 5.91 लाख रुपये तक

वहीं स्विफ्ट के साथ वैगन आर की कीमतों में भी इजाफा हुआ था। कंपनी ने 1.2 लीटर बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च करते हुए 1.2 लीटर वैगन आर के सभी वेरियंट की कीमतें बढ़ा दी थी। दिल्ली-एनसीआर में वैगन आर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.10 लाख से 5.91 लाख रुपये तक हो गईं, वहीं दिल्ली के बाहर कीमत 5.15 लाख से 5.96 लाख तक मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें