फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई मारुति WagonR, कीमतों में 16 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

Mon, 17 Jun 2019 04:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti WagonR - फोटो : Maruti
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद वैगन आर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही, मारुति ने वैगन आर को बीएस6 इंजन के साथ लांच किया है। इससे पहले मारुति ने शुक्रवार को सेबी को कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना दी थी। वहीं मारुति पहली कंपनी है जिसने अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना शुरू किया है।

विज्ञापन

 

मारुति की कारों में आया बीएस6 इंजन

पहले ऑल्टो, उसके बाद बलेनो, फिर स्विफ्ट और अब वैगन आर, ये सभी गाड़ियां बीएस6 इंजन के साथ लांच हो चुकी हैं। मारुति ने मिनी एमपीवी कार वैगन आर के सभी वेरियंट्स में बीएस6 इंजन लगा दिया है। साथ ही, मारुति ने वैगन आर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
 

16 हजार रुपये की बढ़ोतरी

मारुति ने वैगन आर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानक के साथ लांच किया है। नए इंजन के साथ दिल्ली-एनसीआर में वैगन आर की कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 5.91 लाख रुपये हो गई है। वहीं पूरे देश में नई कीमतें 5.15 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये होंगी। पुराने वर्जन के मुकाबले मारुति ने वैगन आर की कीमतों में 16 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
 

1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की कीमतों में भी बढ़ोतरी

साथ ही मारुति ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मारुति वैगन आर कीमत 4.34 लाख रुपये से 5.33 लाख रुपये तक होंगी। वहीं देश के बाकी हिस्सों में यह कीमत 4.39 लाख रुपये से 5.38 लाख रुपये बीच होंगी।
 
विज्ञापन

स्विफ्ट की कीमत 5.14 लाख रुपये से शुरू

इससे पहले नए इंजन के साथ स्विफ्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। नई रेंज 5.14 लाख रुपये से शुरू होगी। बेस वेरियंट की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है वहीं डीजल वेरियंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बेस डीजल वेरियंट की कीमत में 6 हजार रुपये और टॉप वेरियंट में तकरीबन 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें