Maruti Suzuki India
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने इस साल अप्रैल के महीने से देश में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों लागू होने के बाद डीजल इंजन वाले वाहन बंद कर दिए थे। अब अगले वर्ष से कंपनी अपने ग्राहकों को डीजल गाड़ियों के उत्पादन के साथ तोहफा देने जा रही है।
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल इंजन के वाहनों के मांग में तेजी को देखते हुए मारुति ने अगले साल से इन गाड़ियों के उत्पादन की योजना बना रही है। SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) सेगमेंट में डीजल इंजन वाली गाड़ियों की मांग बढ़ी है।
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
सूत्रों के मुताबिक मारुति ने हरियाणा में मानेसर स्थित पावरट्रेन प्लांट को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे वह अगले साल के मध्य या त्योहारी सीजन से बीएस6 डीजल इंजन मॉडल को पेश करना शुरू कर सके।
Maruti Suzuki BSVI Ertiga
- फोटो : For Representation Only
पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी Ertiga (अर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) मॉडलों में बीएस 6 उत्सर्जन मानकों वाले डीजल इंजन का इस्तेमाल कर घरेलू बाजार में इसकी शुरुआत कर सकती है। हालांकि, मारुति ने डीजल इंजन में फिर उतरने के लिए कोई विशेष वजह नहीं बताई है।
Maruti Suzuki Ciaz 2020
- फोटो : For Representation Only
मारुति के प्रवक्ता ने बताया कि वे भविष्य की प्रौद्योगिकियों के बारे में कोई संकेत नहीं दे सकते। सूत्रों ने कहा कि कंपनी अपने मानेसर प्लांट के मौजूदा सेट-अप को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले इसी प्लांट में विकसित 1500 cc के बीएस 6 उत्सर्जन मानक वाले डीजल इंजन पेश किए थे।
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : For Representation Only
मारुति सुजुकी ने अपनी मिड साइज सेडान कार Ciaz (सियाज) और Ertiga (अर्टिगा) में कुछ समय तक इस इंजन का उपयोग किया था। लेकिन कंपनी ने बाजार के रूझानों को देखते हुए डीजल इंजन वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया था। उस समय कंपनी के अन्य मॉडलों विटारा ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, एस-क्रॉस और बलेनो में फिएट का 1,300 सीसी का इंजन लगा था।
Auto Expo 2020 Maruti Swift
- फोटो : For Representation Only
फिलहाल कंपनी की बीएस-6 नॉर्म्स सीरीज में एक लीटर, 1.2 लीटर और 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। कंपनी कुछ मॉडलों के सीएनजी वेरिएंट की भी बिक्री करती है। मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने 26 अप्रैल, 2019 को घोषणा की थी कि कंपनी एक अप्रैल, 2020 से अपने पोर्टफोलियो से डीजल कारों को हटा देगी।