फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख रुपये

Mon, 06 Mar 2017 02:37 PM IST
amarujala.com-Written by: अमित द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 5
car
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार बलेनो रोड स्पोर्ट को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार के साथ ही भारतीय बाजार में कंपनी ने अपनी बूस्‍टरजेट इंजन को भी पेश किया है। बलेनो रोड स्पोर्ट के फ्रंट व रियर बंपर नए है, इसमें दिया गया जाली वाला ग्रिल और काले रंग में रंगे एलॉय व्हील इसे एक अलग स्पोर्टी अंदाज प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन

लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख

2 of 5
कुल मिलाकर देखें तो यह ठीक वही कार है जिसे कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। कंपनी ने बलेनो रोड स्पोर्ट को 25 से 30 की उम्र वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।कार में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 20 प्रतिशत ज्यादा पॉवर और 30 प्रतिशत ज्यादा का टॉर्क प्रदान करता है। 
विज्ञापन

लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख

3 of 5
यह इंजन अपनी छोटी क्षमता के बावजूद 21.1 किलो मीटर का माइलेज प्रदान करता है। यह वही इंजन है जिसका इस्तेमाल कंपनी विदेश में बिकने वाली कई कारों में करती है। इस कार को पांच स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ किया गया है। इसके चारों पहियों पर‌ डिस्क ब्रेक लगा है। 

लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख

4 of 5
यह एक शानदार परफॉर्मेंस कार है। हम इस कार को 4 मार्च को बीआईसी पर चला रहे हैं और आपको इसके पूर्ण रिव्यू से रूबरू करवाएंगे। इसकी कीमत मारुति ने 8.69 लाख रखी है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी की हॉट हैचबैक सेगमेंट में एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख

5 of 5
इसका सीधा मुकाबला पोलो जीटी व अबार्थ पुंटो इवो से है। इसमें लगा 998 सीसी का इंजिन 75kw की अधिकतम शक्ति 5500 आरपीएम पर तथा 150 एनएम का टॉर्क 1700-4500 आरपीएम पर प्रदान करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें