मारुति सुजुकी बलेनो आरएस आज शाम 6 बजे मारूति लॉन्च कर रही है। हाल ही में मारूति ने इस कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। इसकी बुकिंग 11 हजार रुपये में कोई भी करवा सकता है। माना जा रहा है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत मारूति 5 लाख 49 हजार रुपये रखेगी। इस लॉन्च को इसलिए भी खास माना जा रहा है कि
क्योंकि इसके साथ 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजिन भारत में अपनी शुरुआत कर रहा है।
यह एक शानदार स्पोर्टी कार है जिसमें सुरक्षा फीचर्स पर कंपनी ने खासा ध्यान दिया है। साइड इंपैक्ट कंपलाएंस, फ्रंटल ऑफसेट इंपैक्ट कंपलाएंस, आइसोफिक्स सीट एंकरेजेस, ड्यूल एयरबैग्स, प्रीटेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स के साथ दी गई सीट बेल्ट, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक एबीएसी व ईबीडी के साथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लगा 998 सीसी का इंजिन 75kW की अधिकतम शक्ति 5500आरपीएम पर तथा 150 एनएम का टॉर्क 1700-4500 आरपीएम पर प्रदान करता है। इस कार की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1745 मिलीमीटर, ऊंचाई 1510 मिमी, बूट क्षमता 339 लीटर, व्हीलबेस 2520 मिलीमीटर व ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर का है।