फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस थोड़ा और कीजिए इंतजार, आ रही है महिंद्रा की नई थार

Fri, 03 Mar 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Written By: Amit Dwivedi
विज्ञापन
यह मौजूदा थार की तस्वीर है। - फोटो : Mahindra & Mahindra
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस खबर की पुष्टि की है कि जल्द ही बाजार में नई थार को कंपनी लाने जा रही है। गौरतलब है ‌कि महिंद्रा ने 2015 में थार को एक छोटा फेसलिफ्ट दिया था। यह महिंद्रा की लोकप्रिय ऑफरोड वेहिकल है जिसे भारत में लोगों से अब तक अच्छा रिस्पॉंस मिला है। अपनी स्थिति को बाजार में और मजबूत बनाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा नई पीढ़ी की थार पर काम कर रही है। इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयंका ने दी। 
विज्ञापन


अपनी मजबूत ऑफरोडिंग योग्यता के साथ थार ने ऑटो उत्साहियों में अपनी इसलिए जगह बनाने में कामयाब हुई क्योंकि इसमें एक फंक्‍शनल फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिया गया था। 2010 में जब इसे कंपनी ने बाजार में पेश किया उस समय से लेकर अब तक इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। महिंद्रा के इस ऑफरोडिंग वेहिकल में लोग अपने हिसाब से ढेर सारे कस्टमाइज मोडिफिकेशन करवाते हैं। माना जा रहा है कि नई थार में अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर का डिजाइन देखने को मिल सकता है क्योंकि इसमें पिनीफरीना और सांगयोंग की डिजाइन टीम भी अपना योगदान देगी। अब तक महिंद्रा को तीन डिजाइन के विकल्प भी इसकी टीम से मिले हैं लेकिन यह गाड़ी कब तक बाजार में आएगी इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।  

कुल मिलाकर थार को सांगयोंग के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा जिससे इसमें कोई त्रुटि न रह जाए। माना जा रहा है नई थार ढेर सारे फीचर्स से लैश होगी। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, मेमोरी सीट, एंड्रायड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ सारे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानक मौजूद रहेंगे। महिंद्रा इसमें कौन सा इंजिन लगाएगी और ‌कितने वेरिएंट में यह उपलब्ध होगी इस पर कोई जानकारी फिलहाल उपलब्‍ध नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें