फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल लॉन्च हो रही है नई डिजायर, जानें इसकी पांच खूबियां

Mon, 15 May 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- Written by : अमित द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की तीसरी पीढ़ी को बाजार में पेश करने को तैयार है। इस कार को कंपनी 16 मई को बाजार में उतार रही है। यह लोकप्रिय सेडान शुरू से ही देश में काफी लोकप्रिय रही है। लेकिन अब जिस तरह से मारूति ने इसके नया रूप रंग दिया है वह काबिले तारीफ है। 11 हजार रुपये लेकर मारुति इस कार की बुकिंग कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी मारुति की इस कार की अब तक 10 हजार से अधिक बुकिंग आ चुकी है। आइए आपको इसकी पांच खूबियों से अवगत कराते हैं। 
विज्ञापन


चार मीटर लंबी
डिजायर के जरिए मारुति ने सब फोर मीटर सेडान की शुरुआत की थी। मारुति ने सबकुछ बदला है पर इसकी लंबाई से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इसकी वजह है टैक्स का फायदा लेना। लेकिन इस साइज को इस तरह से अब डिजाइन किया गया है जिससे यह कहीं से भी छोटी न दिखे। इसके वजह से आप इसे अभी भी कम जगह में पार्क कर सकते हैं और अगर आप किसी हिल स्‍टेशन पर लेकर इसे जाएंगे तो इसकी पार्किंग में ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली।

खूबसूरती में इजाफा

पहले की तुलना में नई डिजायर अब ज्यादा खूबसूरत दिखती है, मारुति ने इसकी डिजाइन के साथ कोई समझौता नहीं किया है। मारुति ने इसकी डिजाइन को इस तरह से बनाया है कि लोग इसे खुद के प्रयोग के लिए खरीदें न कि टैक्सी में चलाने के लिए। इसकी डिजाइन में किया गया बदलाव इस बात का पूरा संकेत देता है कि मारुति चाहती है कि लोग इस कार कमाने के लिए नहीं बल्कि खुद की सवारी करने के लिए खरीदें।

पुरानी कार की तुलना में यह कई गुना ज्यादा आकर्षक व संतुलित है। इसके बोनट पर दिया गया फेंडर बढ़िया नजर आता है तथा इसका विंडस्क्रीन बहुत अच्छे अंदाज में धनुष के आकार में शोल्डर लाइन से होते हुए बूट को जोड़ती है। इसके बूट को देखकर अब ऐसा नहीं लगता कि इसे डिजायर में जबर्दस्ती चिपका दिया गया है। 

बूट में पहले से ज्यादा जगह
इसकी डिजाइन में कुछ फायदा बूट स्पेस को भी मिला है। पहले की तुलना में अब बूट ज्यादा बड़ा हो गया है। डिजायर में अब बूट स्पेस 376 लीटर का है। 
विज्ञापन

केबिन में ज्यादा जगह
अब डिजायर की केबिन में बैठना ज्यादा आरामदायक हो जाएगा क्योंकि इसके व्हीलबेस में थोड़ा सा इजाफा हुआ है और यह बात पूरी तरह से केबिन स्पेस में परिणत हुई है। इसका व्हीलबेस अब 2450 मिलीमीटर का हो गया है। सबसे खास बात ये है कि अब पीछे बैठे यात्री के लिए भी एक रियर वेंट दिया गया है। ऐसा पहली बार डिजायर में किया गया है। 

डिजायर का वजन हुआ कम
डिजायर की सबसे बड़ी खूबी में एक बात समझ आती है इसका कम हुआ वजन। नई डिजायर अब पहले की तुलना में पेट्रोल व डीजल वेरिएंट में क्रमशः 85 किलो व 105 किलो तक कम हो गई है। इसका फायदा कार के माइलेज में दिखेगा और उम्मीद की जा रही है कि यह इस वर्ग की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन जाएगी। इसका 1.2 लीटर के12 पेट्रोल इंजन 85 एचपी की शक्ति जबकि 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन 75 एचपी की शक्ति देता है। इस कार की शुरुआती कीमत मारुति 5 लाख से शुरू कर सकती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें