फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 10 दिनों में कांग्रेस ने किए ये बड़े वादे, 65 फीसदी मतदाताओं को साधने का प्रयास

Fri, 08 Feb 2019 10:31 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक-एक करके चुनावी वादे जनता के सामने ला रही पार्टी।
  • देश की 450 सीटों पर किसान, आदिवासी और मुस्लिमों को साधने का प्रयास
  • सत्ता में आने पर पार्टी ने तलाक बिल खारिज करने का एलान किया।
  • राहुल गांधी ने किया गरीबों के लिए बेसिक इनकम स्कीम लाने का एलान।
     
विज्ञापन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही देश की पुरानी पार्टी कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। प्रियंका की सियासी पारी की शुरुआत के बाद से ही पार्टी लगातार फ्रंट फुट पर खेल रही है। चुनाव की उल्टी गिनती के बीच बीते कुछ समय में मुख्य विपक्षी दल ने कई महत्वपूर्ण वादे किए है। एक-एक करके पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र के वादों को जनता के बीच लाकर अपने मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी विभिन्न मंचों का इस्तेमाल मोदी सरकार की नाकामियां गिनाने के साथ-साथ बड़े वादे करने के लिए भी किया है।
विज्ञापन


देश की राजनीति पर इन वादों का असर

बीते कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग मंचों से ऐसे वादे किए हैं जो देश की राजनीति पर बड़ा असर डालते हैं। इन वादों के जरिए कांग्रेस गरीब, मुस्लिम और आदिवासी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। इन तीन वर्गों से लगभग 60 से 65 फीसदी मतदाता आते हैं। इनका प्रभाव लगभग 450 लोकसभा सीटों पर है। आकड़े बताते है कि पिछले लोकसभा चुनाव में 10 मुस्लिमों में से एक का वोट भाजपा को मिला था। 2018 के रुझानों में 100 में 10 मुस्लिम मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है। जिनमें 75 फीसदी महिलाएं शामिल है। 2014 के आम चुनाव में राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक में 15 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट भाजपा को दिया था। 

28 जनवरी, छत्तीसगढ़: बेसिक इनकम का वादा

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में किसान सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीतकर सत्ता में आए तो देश के प्रत्येक गरीब को एक न्यूनतम राशि सीधे उनके खाते में देंगे। देश में लगभग 60 करोड़ गरीब और किसान मतदाता हैं, ऐसे में कांग्रेस इस वादें को गेमचेंजर मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 फरवरी, ओडिशा: आदिवासियों की जमीन वापसी का वादा 

कालाहांडी में राहुल गांधी ने कहा कि टाटा छत्तीसगढ़ के अंदर पांच साल में फैक्ट्री नहीं बना सकी तो हमने आदिवासियों की जमीन वापस करा दी। इसी तरह पूरे देश में किसानों की जमीन वापस करेंगे। 
देश में अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की तादाद लगभग 8 फीसदी है। 47 फीसदी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इनको पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस ने यह कार्ड खेला है।

7 फरवरी, नई दिल्ली : ट्रिपल तलाक कानून खत्म करने का वादा

गुरुवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मलेन में सिलचर से सांसद और कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि 2019 आम चुनाव में पार्टी की जीत होने पर कांग्रेस की सरकार तीन तलाक कानून को खारिज करेगी। देश में मुस्लिम मतदाताओं की तादाद 16 फीसदी है और 17 राज्यों में मुस्लिम मतदाता किंगमेकर की भूमिका में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें