फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti suzuki Ciaz पर मिल रहा 85 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

Fri, 08 Feb 2019 10:55 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
New Maruti Ciaz Diesel Engine
विज्ञापन

मारुति सजुकी इंडिया भारत में जल्द अपनी मिड साइज सेडान Ciaz  को 1.5 डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश करेगी। जिसके पेश होने से पहले डीलर्स सियाज (Ciaz) के 2018 मॉडल पर 85 हजार रुपए तक की छूट दे रहे हैं। कार के पेट्रोल और डीजल वर्जन पर 60 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


सियाज ऑटोमैटिक भारत में अभी सिर्फ पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध है, जिस पर डीलर 40 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं आने वाली 2019 सियाज मैनुअल के सिग्मा, डेल्टा और जेटा वैरिएंट पर 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

विज्ञापन

maruti suzuki ciaz S
इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला ही 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 91 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।  इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया भी उपलब्ध है। 

हाल ही में सेडान गाड़ियों की बिक्री में मारुति सुजुकी सियाज ( Maruti Suzuki Ciaz ) 2,934 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। जबकी  सियाज 2018 में इस सूची में नंबर 1 पर काबिज थी। जनवरी 2019 में होंडा सिटी ने कुल 4,855 यूनिट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हुंडई वरना जनवरी में 3,216 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें